Lock Down -CORONA ka Rona


लॉक डाउन  LockDown -CORONA ka Rona


क्या करें सारा दिन कैसे काटें एक समस्या बन गयी है


बडी बडी समस्याएँ हल कीं किन्तु यह ... सारा दिन बस घर पर बैठे रहो ... यह कैसे होगा.. 
what to do??
Kya kare !!!


मन तमाम जगह दौडता फिरता है...सारे जग को देखना चाहता है एक अपना अंतस छोडकर... 

बाहर जाना मना है लेकिन वॉकिंग पर जाना चाहता है...है ना आश्चर्य लॉकडाउन के पूर्व घर पर, ऑफिस में सभी लोग कहते थे आप वॉकिंग कीजिये एक्सरसाइज कीजिये आपका वेट बहुत बढ गया है लेकिन 50 साल में एक दिन भी वह समय नही आया जब हम वॉकिंग पर गये हों...और आज जब सब मना कर रहे हैं तो हम बाहर जाना चाहते हैं...

जिस काम को मना किया गया है उसे करना चाहते है..

क्यों नहीं हम इस समय का सदुपयोग कर पा रहे हैं। क्यों नहीं एक घातक बीमारी की वजह से मिले इस एकांत समय का उपयोग अपने आपको सँवारने के लिये कर पा रहे हैं।

हर एक तूफान जो आता है तो थमता भी है, हर एक परिस्थिति सदा ही नहीं रहती...यह प्रकृति का नियम है.. यह हमें क्या सिखाता है...समय के साथ परिवर्तन

यह समय भी शीघ्र ही बदल जायेगा....पर हम क्या पायेंगे...कुछ नहीं ..वही खाली हाथ..

ऐसी कितनी ही चीजें हैं जो हम करना चाहते थे हैं, पर कर नहीं पाये क्योंकि हमारे पास इतना समय नही होता था ..पर आज समय है.. आप घर पर हैं, शोरगुल नहीं हैं, शांति है, एकांत है, आप जो चाहे कर सकते हैं...याद रखिये फिर ऐसा मौका कभी नहीं मिलेगा। 


हमारे मन की प्रवृति विचित्र है

 हम चाहें तो कर सकते हैं पर करते नहीं...सार्थक और व्यर्थ के अंतर को जानते नहीं या जानकर व्यर्थ की बातों में अमूल्य समय और मानव जीवन को बस यूँ ही गमा देना चाहते हैं...

हम अपने आपको फिट रखने की आकाँक्षा रखते हैं, अपने फिट स्मार्ट सहयोगी को देखकर फिट होने की स्मार्ट दिखने की छुपछुप कर इच्छा बनाते हैं...

आज वह उचित समय है हम अपने समय का सम्पूर्ण उपयोग कर सकते हैं, घर पर एक्सरसाइज कर सकते हैं, योग कर सकते हैं,

Do Yoga or Exercise daily
stay Fit
Do meditation
stay fit

प्राणायाम कर सकते हैं, मेडिटेशन से अपनी मानसिक शक्ति को बढा सकते हैं, मनसिक शांति पा सकते हैं...अपने इम्यूनिटी पावर को बढा सकते हैं... 









वे पुस्तकें जिन्हें आप सदा पढने की आकाँक्षा रखते थे..यही समय है उनका अध्ययन करने का..अपने ज्ञान को बढाने का... 
Read Books
Read Books



घर और ऑफिस में जो सदा तनाव रहता है उसे कैसे बैलेंस कर सकते हैं, दूर कर सकते हैं, इस विषय में चिंतन कर सकते हैं...









introspect yourself
introspect 

अपने सहयोगियों के तानों को सुनकर जो सदा चिढ जाते हैं, उनकी सच्चाई जानने का प्रयास कीजये...हर एक व्यक्ति में कुछ अच्छी और कुछ बुरी आदतें होती हैं, यह समय है अपने व्यक्तित्व को संवारने का, कुछ अच्छी आदतों के विकास का और आप देखेंगे आपकी बुरी आदतें स्वतः ही छूट जाती हैं... 
Mend your ways
Mend your ways
अपने व्यक्तित्व नें सकारात्मक, रचनात्मक बदलाव लाइये....कम्प्रोमाइजिंग बनिये.. अडियल नहीं, कम्पशनेट 
बनिये..कठोर नहीं... 


Work On Yourself


यानी इन 21 दिनों का मैक्सिमम उपयोग, और इस लॉकडाउन के बाद जब आप वापस उस दुनिया में जायें अपने सहयोगियों के बीच तो उन्हें लगे कि आप एक नये, बदले हुए, बेहतरीन इंसान हैं... 
work on yourself
work on yourself






लोग भी कोरोना वायरस के इस आश्चर्यजनक प्रभाव को देखकर सुखद आश्चर्य से भर जायें...

Comments

Popular posts from this blog

क्षण भंगुर जीवन, Life is Transitory

मन करु सुमिरन राधे रानी के चरण