HOLI DAY-2- The World-famous Barsane ki Holi
HOLI DAY-2
The World-famous Barsane ki Holi
प्रसिद्ध ब्रज की होली, बरसाने की होली, ब्रज की होली रसिया, बृजेश की होली, आज के रसिया, आज बिरज में होली रे रसिया, वीर की होली, मथुरा की होल
ब्रज की होली, होली का एक पवित्रतम रूप माना जाता है। यह आरम्भ हुआ द्वापर युग से जब श्रीकृष्ण अपने सखाओं के संग ब्रज की गलियों में, श्री राधा तथा अपनी सखियों संग बड़ी धूमधाम से रंगों की होली खेलते थे।
इस होली का वर्णन सुनकर आपको बडा ही आनन्द आयेगा। अनेक रसिक संतों ने ब्रज की होली का अति सुन्दर वर्णन किया है- ब्रज की गलियों का रंगों से सराबोर हो जाना, रंगो-गुलाल की कीच मच जाना, श्रीकृष्ण की चतुराई से श्रीराधा एवं गोपियों को रंग लगाने का तथा सखियों द्वारा श्रीकृष्ण को पकड़कर छोरी वेश बनाने का अति ही सुन्दर वर्णन किया है।
Radha Krishna
वृन्दावन-बरसाने में होली का शुभारम्भ ही
हो हो होरी है...
नन्दगाँव का छोरा है..
बरसाने की छोरी है...
हो हो होरी है...
बरसाने की लट्ठमार होरी
आज वृन्दावन-बरसाने में उसी होरी की स्मृति में एसी होरी खेली जाती है जो विश्व प्रसिद्ध है। जी हाँ- इस होरी को कहते हैं-बरसाने की लट्ठमार होरी।होरी के दिन वृन्दावन के गोप अपनी रंग-गुलाल की पोटली संभाले जाते हैं श्री राधा रानी के बरसाने गाँव की ओर, बरसाने की गोपियों को रंगने। किन्तु उनका एक और लक्ष्य होता है। वह यह कि श्रीराधारानी मंदिर में अपनी ध्वजा फहराना। और ये गोपियाँ उन्हें लट्ठमार कर इससे रोकती हैं।
वृन्दावन-बरसाने के गोप-गोपियों में एक होड़ लगी रहती है कोई किसी से हार नहीं मानता।
आनन्द तो तब आता है जब बरसाने की गोपीयाँ, इन गोपों को लट्ठ से मार कर आगे बढने से रोकती हैं। ये गोप रंग डारते हुए बाकायदा ढाल से अपना बचाव करते हुए गोपियों को रंगते हुए आगे बढने का प्रयास करते रहते हैं। यदि ये गोप पकड़े जाते हैं तो सारी गोपियाँ मिलकर इनकी अच्छी धुनाई करती हैं।
अति ही अद्भुत वातावरण होता है चारों ओर उल्लास,रंग- गुलाल और होरी के रसिया गाते हुए ये गोप-गोपियाँ रंग और लट्ठ की बौछार।
सभी की इच्छा होती है कि जीवन में एक बार हम भी इस लट्ठ मार होरी का आनन्द अवश्य उठायेँ।
सभी की इच्छा होती है कि जीवन में एक बार हम भी इस लट्ठ मार होरी का आनन्द अवश्य उठायेँ।
बरसाना की यह होरी विश्व प्रसिद्ध है, अब तो यह भारत आने वाले पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र बन गई है।
![]() |
Holi is universal festival |
Enjoy Barsana ki Holi, click the below link-
If you liked this article please write your comment and share it.
Comments
Post a Comment